थाना काकादेव के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत धारा 14(1) के अंतर्गत लगभग 65 लाख की संपत्ति के खिलाफ कार्यवाही

कानपुर l राजकुमार शर्मा उर्फ बउवा लिंडा पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी शास्त्री नगर थाना काकादेव के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत धारा14(1)के अंतर्गत लगभग 65 लाख के संपत्ति जो कि अपराधी गतिविधियों एवं विधि विरुद्ध साधनों के जरिए अर्जित की गई थी के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही एसीपी स्वरूपनगर वृजनारायन सिंह sho काकादेव sho नवाबगंज की उपस्थिति में की गई। उक्त व्यक्ति के ऊपर दर्जन भर से ज्यादा अभियोग कानपुर के विभिन्न थानों में पंजीकृत है जिनमें से अधिकतर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमे है। उक्त अभियुक्त नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार करता है। कानपुर नगर में नशीले पदार्थों पर रोकथाम के क्रम में इसे कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *