जनसेवा के रूप में मनाया गया राजावत हास्पिटल का वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। 15 जनवरी शनिवार को माती अकबरपुर रोड़ जिला अस्पताल के समीप संचालित राजावत हास्पिटल का वार्षिकोत्सव जनसेवा के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। हास्पिटल संरक्षक भानू सिंह व अकबरपुर कोतवाल विनोद कुमार पांडेय तथा अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन सिंह, डॉ प्रशांत राजावत द्वारा गरीबों को ठंड से बचाव के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाएं लोगों के चेहरे खिले दिखाई दे रहे थे। हास्पिटल के वार्षिकोत्सव समारो ह में ही मकरसंक्रांति के पर्व पर भानू सिंह, बीना सिंह राजावत सेवा संस्थान द्वारा राजावत हास्पिटल मल्टी सुपर स्पेशलिटी के 9 वें वार्षिक उत्सव पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यहां पर माती रोड अकबरपुर से गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों को रोककर खिचड़ी वितरण की गई। वही वार्षिकोत्सव पर संरक्षक भानू सिंह व अकबरपुर कोतवाल विनोद कुमार पांडेय द्वारा केक काटा गया। यहां पर हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ प्रशांत राजावत द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही बधाई दी गई। कार्यक्रम में डॉ प्रियंका राजावत, अभिषेक मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, गोपाल सैनी, कामिल ख़ान, हसीब कुर्रेशी, समसाद ख़ान, राजू शर्मा, सनद शुक्ला सभी सभासदगण, अंजली पाण्डेय, पंकज सिंह, हरीओम, आशुतोष त्रिपाठी, मो जावेद ख़ान आदि लोग मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव समारोह में आए हुए लोगों का राजावत हास्पिटल मैनेजर संदीप शुक्ला द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *