अपनी बाइक छोड़ युवती की स्कूटी व मोबाइल फोन ले भागे लुटेरे

शिवली के बेहटा-मैथा मार्ग पर ग्राम बेहटा के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने युवती की स्कूटी व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। लुटेरे अपनी बाइक वहीं छोड़ गए। आशंका है कि बाइक चोरी या लूट की है, बाइक में नंबर भी नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

ग्राम हथिका निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन प्रांशू सिंह ने दो दिन पहले ही स्कूटी खरीदी थी। शुक्रवार को प्रांशू सिंह अपनी बहन रिचा को दवा दिलवाने के लिए स्कूटी से भोगनीपुर गई थी। वहां से वापस आते समय शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह ग्राम बेहटा के पास पहुंची वैसे ही पीछे से आए दो लुटेरों ने ओवरटेक किया और अपनी बाइक स्कूटी के आगे लगाकर रोक लिया। इससे पहले की दोनों बहन कुछ समझ पाती जबरन उनकी स्कूटी व मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। राहगीरों की मदद से परिवार को घटना की जानकारी दी व स्वजन पहुंचे। इसके बाद वह थाने गए और तहरीर दी। शिवली कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *