सड़क पर गिरी महिला की मिनी ट्रक से कुचलकर मौत, दो घायल

सिकंदरा थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड पर खोजाफूल कस्बे में हाईवे कट के पास दो बाइक की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरी महिला की मिनी ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं उसका दामाद व दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

खोजाफूल कस्बा निवासी फर्नी चर कारीगर रामगोपाल शर्मा की 52 वर्षीय पत्नी शकुंतला अपने दामाद राजकुमार के साथ बाइक से बैंक रुपये निकालने जा रहीं थीं। वह खोजाफूल में हाईवे कट के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे जालौन के मुरलीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय बाइक सवार पूरन सिंह से टक्कर हो गई। इससे महिला सर्विस रोड पर गिरी तभी भोगनीपुर से औरैया की तरफ तेज रफ्तार गुजर रही मिनी ट्रक ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस पहुंची और दोनों को सीएचसी सिकंदरा भिजवाया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर दुर्घटना के बाद चालक मिनी ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर मौत की खबर घर पहुंची तो बेटी रानी देवी, बेटा कन्हैया व पति का रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष सिकंदरा शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *