अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी चौकीदार की हत्या

डेरापुर के हथूमा गांव के चौकीदार पप्पू वाल्मीकि की हत्या पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी। पत्नी सुनीता को प्रेमी नीरज से संबंध थे और वह शादी करना चाह रही थी। इसके आड़े आ रहे पप्पू को नीरज ने अपने भाई व साथी संग मिलकर बांके से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने चारों आरोपितों को पकड़कर हत्या का राजफाश किया है।

सीओ डेरापुर शिवा ठाकुर ने बताया कि आठ जनवरी को पशु फार्म पर चौकीदारी करने वाले हथूमा गांव निवासी पप्पू वाल्मीकि की हत्या हो गई थी। बेटे शिवम ने फार्म मालिक अशोक समेत चार पर मुकदमा दर्ज कराया था। शुरू से ही लग रहा था कि हत्या में कोई और शामिल है। जांच शुरू हुई तो प्रेम संबंध में हत्या की बात पता चली। पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने हथूमा गांव के ही नीरज, उसके भाई शिवकांत, साथी लखनऊ पारा के हरिश्चंद्र गढ़ी कनौरा निवासी कमल कोरी व पप्पू की पत्नी सुनीता को अकबरपुर के पास से पकड़ा। पूछताछ में नीरज ने बताया कि उसके प्रेम संबंध सुनीता से करीब आठ वर्ष से हैं। चार वर्ष पूर्व वह उसे लेकर चला भी गया था। इसके बाद से पप्पू इसका विरोध करता था। भाई शिवकांत ने कहा कि जब तक पप्पू है तुम लोग की शादी नहीं हो सकती। इसके बाद तय हुआ कि पप्पू को रास्ते से हटा दिया जाएगा। उनको पता था कि पशु फार्म पर वह सोता है। इसके बाद घटना वाली रात नीरज, शिवकांत व कमल तीनों वहां गए। सो रहे पप्पू के हाथ व पैर शिवकांत व कमल ने पकड़ लिए इसके बाद नीरज ने बांके से करीब 11 वार उसके ऊपर किए और हत्या कर दी। काम करते समय हुई थी नीरज व कमल की दोस्ती

नीरज एक फैक्ट्री में काम करता है। भौंती कानपुर में काम के दौरान ही कमल से उसकी दोस्ती हो गई थी और गांव काफी आना जाना था वह भी सुनीता को जानता था और इसके लिए ही हत्या करने को राजी हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *