कानपुर पुलिस की गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई

कानपुर पुलिस की गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की संपत्ति की कुर्क, घर के बाहर कराई मुनादी
Sat, 15 Jan 2022
कानपुर में काकादेव और नवाब गंज की संयुक्त पुलिस टीम ने एसीपी स्वरूप नगर की अगुवाई में काकादेव थाना क्षेत्र निवासी गैंगस्टर की 65 लाख की संपत्तियां कुर्क की गई है। आरोपित मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों दर्ज मुकदमों में अधिकाश मादक पदार्थों की तस्करी के हैं। ड्रग माफिया सुशील बच्चा के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है।

एसीपी स्वरूप नगर ब्रजनारायण ङ्क्षसह ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ बउवा लिंडा के खिलाफ काकादेव पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई से पूर्व पुलिस ने उसके घर के बाहर ढोल बजवाकर मुनादी भी कराई। एसीपी स्वरूप नगर ने बताया कि आरोपित मादक पदार्थों के व्यापार में लिप्त है। उसके ऊपर काकादेव थाने में जुआ अधिनियम, गैंगस्टर, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट, कर्नलगंज में शस्त्र अधिनियम, सीसामऊ, बजरिया में एनडीपीएस के 13 मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मुकदमे मादक पदार्थों की तस्करी के हैं। एसीपी स्वरूप नगर के बताया कि वर्ष 2014 के बाद से अपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई संपत्तियों को कुर्क किया गया है। एसीपी के मुताबिक अधिकांश रुपया पालिसी, बैंक खातों में जमा रकम की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। कुर्की की कार्रवाई में नवाबगंज थाना पुलिस भी शामिल रही।

फरार गैंगस्टर के खिलाफ कुर्की की तैयारी में पुलिस

कल्याणपुर निवासी आशू गौतम कल्याणपुर में एक हत्या का आरोपित है। आरोपित के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। जिसकी जांच पनकी थाना प्रभारी कर रहे थे। लंबे समय से गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है। थाना प्रभारी पनकी अंजन कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि बीते 23 दिसंबर को कुर्की का नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बाद भी आरोपित के हाजिर नहीं हुआ है। पुलिस अब आशू गौतम के घर की कुर्की करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *