जलकल की लापरवाही पर नाराज हुई महापौर, जीएम को मौके पर बुलाकर दिया अल्टीमेटम

कानपुर l जलकल की लापरवाही से पी रोड और गांधी नगर में हफ्तों से सीवर लाइन चोक है वहीं चोक सीवर लाइन को सुधारने के नाम पर खोदी गई सड़क को जलकल विभाग अब तक भी नहीं भर पाया है जिसके कारण आए दिन यहां पर हादसे हो रहे हैं रविवार को स्थानीय लोगों की शिकायत पर महापौर प्रमिला पांडे यहां का निरीक्षण करने पहुँचीं.. महापौर को स्थानीय लोगों ने सबसे पहले जलकल विभाग के द्वारा खोदे गए गड्ढे को दिखाया… परेशान लोगों ने महापौर को बताया कि पिछले कई दिनों से काम बंद है और अधिकारी फोन तक भी नहीं उठा रहे हैं जिससे नाराज महापौर ने जलकल के जीएम नीरज गौड़ को मौके पर ही तलब कर लिया महापौर ने जलकल के जीएम को फटकार लगाते हुए कहा कि हफ्ते भर से सड़क खुदी पड़ी है आए दिन यहां पर लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं.. यह लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी..जीएम ने कहा कि अतिक्रमण के कारण लेनिन पार्क चौराहे के पास पानी फंस रहा है.. जिस पर महापौर ने गली पिट तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है… महापौर ने कहा कि 24 घंटे में खोदी गई सड़क को भरा जाए और इलाके की चोक पड़ी सीवर लाइनों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए .. महापौर ने जलकल के जीएम को यह भी आदेश दिया कि किसी भी कीमत पर जलभराव ना होने दिया जाए नहीं तो इलाके के मकानों को बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा महापौर के आदेश पर जलकल के जीएम नीरज गौड़ ने आश्वासन दिया है कि दो दिन के अंदर इलाके में जलभराव और चोक सीवर लाइन समेत सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *