कानपुर देहात l आदर्श आचार संहिता के चलते जनपद के पुलिस कप्तान स्पंनिल ममगाई के सक्रियता के कारण जनपद की पुलिस अपराध औऱ अपराधियों पर नकेल कसती देखी जा रही,आचार संहिता का पालन करने हेतु पुलिस ताबड़तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे है।
ऐसे में रसूलाबाद पुलिस ने अपराध व अपराधियों को धूल चटाते हुए, एक पे एक बड़ी सफलता प्राप्त करते देखे जा रहे है ।रसूलाबाद के तेज तर्रार कोतवाल प्रमोद शुक्ला व सक्रिय वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, सहित आरक्षी धर्मेश मलिक,उमेश पटेल,गौरव गुजर्र,हर्ष चौधरी के साथ रसूलाबाद के वेला रोड गरीब नवाज एजुकेशन सेंटर के पास वाहन चैकिंग कर रहे थे तभी मुख़बिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ वेला रोड पर स्थित अंबेडकरपार्क के पास,एक प्लास्टिक की बोरी में 5 किलो गांजा के साथ एक युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने हिरासत में लेकर बड़ी सफ़लता प्राप्त की है,
पत्रकार हुई वार्ता में कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया है कि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को
5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम मनोजपाल पुत्र देशराज उम्र 30 वर्ष निवासी मर्खरा थाना चौबेपुर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है l
2022-01-16
