कानपुर l समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श विहार कोयला नगर निवासी कैप्टन अभिषेक मिश्रा लेह में पोस्टिंग थे विगत 15 जनवरी 2022 को दुश्मनों से मुठभेड़ में संघर्ष करते-करते शहीद हुए कैप्टन की शोक सभा सैनिक प्रकोष्ठ के कैंप कार्यालय बर्रा में नगर अध्यक्ष रमेश यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
शोक सभा में सैनिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रमेश यादव ने अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्वर्गीय कैप्टन अभिषेक मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण पर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
शोक सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष रमेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय अभिषेक मिश्रा देश का एक होनहार व वीर सैनिक था जिसने अपनी जान की परवाह किए बगैर दुश्मनों पर जोरदार हमला करके दुश्मन को काफी क्षति पहुंचाई लेकिन दुश्मन की गोलियों ने उसके शरीर को छलनी कर दिया एक वीर जवान ने देश की रक्षा करते करते अपने प्राण निछावर कर शहीद हो गए जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है
शोक सभा में सैनिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रमेश यादव सूबेदार अरविंद यादव उर्फ पी के सिंह ज्ञानेंद्र सिंह सूबेदार हरिश्चंद्र सिंह गोरे सिंह एसबी सिंह हाकिम सिंह हवलदार वीरेंद्र अजय तोमर अरविंद सिंह परशुराम योगेंद्र सिंह यादव सूबेदार वीरेंद्र कुमार सिंह अनवर सिंह कैलाश पाल कैप्टन सीबी सिंह सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
2022-01-16
