संजय कुमार त्रिवेदी ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है जिसकी पहली लिस्ट जारी कर दी गई है

कानपुर । अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष(यू0पी0) संजय कुमार त्रिवेदी ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है जिसकी पहली लिस्ट जारी कर दी गई है।
उन्होंने इसके संछिप्त इतिहास के बारे में भी बताया कि इस पार्टी की स्थापना आचार्य नरेन्द्र देव ने की थी, जिसका पुनः पंजीयन चुनाव आयोग भारत सरकार द्वारा 2019 में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हरनारायण मिश्र द्वारा कराया गया। आयोग ने पार्टी को हल जोतता किसान चुनाव चिह्न दिया है।
इसी क्रम में पार्टी अपने संकल्पों को लेकर पूरे प्रदेश में अपने प्रत्याशी लड़ा रही है।
पार्टी के संकल्प–
1- सम्प्रभुता युक्त सामान्य वर्ग मंत्रालय का गठन।
2- सम्प्रभुता युक्त सामान्य वर्ग आयोग का गठन।
3- सामान्य वर्ग सुरक्षा कानून।
4- आर्थिक रूप से ही सरकारी सुविधाओं का आवंटन।
5- परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की बहाली।
6- पुरानी पेंशन पद्धति की बहाली।
7- एस/एस टी एक्ट के तहत दोष मुक्त लोगों को 25 लाख के मुआवजे का प्रावधान।
8- जातीय आधार पर प्रताड़ित करना संज्ञेय अपराध हो और कमसेकम 10 वर्ष की सज़ा हो।
9- किसी अवतार, धार्मिक ग्रंथों, धर्मिक प्रतीकों को किसी भी रूप से अपमानित करना संज्ञेय अपराध व 10 वर्ष की सज़ा।
10- बेरोज़गारों को रोज़गार की गारंटी।
11- किसानों को मुफ्त बिजली।
12- एकसमान शिक्षा ।
13- छोटे राज्यों का गठन।
14- शिक्षा मित्रों का नियमतिकरण।
15- किसानों की सहमति से किसान कानूनों का निर्माण।
16- सभी को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं।
17- वित्तहीन विद्यालय को अनुदान व कार्यरत शिक्षक को मानदेय व्यवस्था।
18- सामान्य वर्ग के ई डब्ल्यू एस आरक्षण को अन्य आरक्षित वर्गों के समान पूर्ण सुविधा।
अंत में उन्होंने बताया कि वे किसी से कुछ छीनने नहीं बल्कि सामान्य वर्ग के लिए भी अन्य आरक्षित वर्गों की भांति पूर्ण बराबरी युक्त संवैधानिक अधिकारों को लोकतांत्रिक तरीके से देने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *