बर्फीली हवाओं और गलन ने कानपुर में सोमवार को लोगों के हाड़ कंपा दिए

कानपुर l बर्फीली हवाओं और गलन ने कानपुर में सोमवार को लोगों के हाड़ कंपा दिए. उत्तर पूर्वी हवाओं ने मौसम को ऐसा सर्द किया कि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 4.6 डिग्री पर आ गया, यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम रहा.
सोमवार को सुबह से पहले पहले कोहरे ने ठंड का एहसास कराया. बर्फीली हवाओं की वजह से बढ़ी गलन की वजह से हालात ऐसे होने लगे कि लोग सड़क पर निकले लोग कंपकंपाते रहे. घरों में भी अधिकतर लोग रजाईयों में दुबके रहे. घरों में सर्दी से निजात पाने के लिए हीटर, ब्लोअर सहारा बने, वहीं सड़कों पर अलाव के आसपास भीड़ छंटने का नाम नहीं ले रही थी. दिनभर आसमान में छाए बादलों की वजह से ठंड पूरी तरह से अपने शबाब पर नजर आयी. पूरा दिन कोल्ड डे जैसे हालातों में बीत गया.चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग का कहना है कि 20 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहने की उम्मीद है. कोहरे की वजह से दिन और रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. बर्फीली हवाओं के चलने के भी आसार हैं. ऐसे में सभी को ठंड से बचने के हर संभव उपाय अपनाने की सलाह दी गई है. गेहूं, सरसों आलू ओर अन्य फसलों में दिन के समय ​ही सिंचाई की सलाह दी गई है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *