2022 के लिए मास्टर ट्रेनर की प्रशिक्षण कार्यशाला

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अपडेट 17 जनवरी 2022 कानपुर नगर।जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 ने आज विकास भवन सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए मास्टर ट्रेनर की प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आप लोगो को ही निर्वाचन सम्पन्न कराया है, कर्मचारियों को सही प्रशिक्षण दिए जाने हेतु यह आवश्यक है कि मास्टर ट्रेनर सही रूप से ट्रेंड हो।आप सभी लोगो की 40 अंको का टेस्ट भी आयोजित किया जायेगा जिसमें आपको पास होना है इस लिए अच्छे से प्रशिक्षण ले और चुनाव आयोग के निर्देशों को ध्यान से पढ़े । आपको कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रशिक्षण से लेकर मतदान ,मतदान से लेकर मतगणना तक कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना है। इस लिए सभी कमर्चारियों को दोनो वैक्सिनेशन डोज लगना जरूरी है। मतदान में लगे सभी कार्मिकों को अपनी दोनो वैक्सिनेशन डोज लगाना अनिवार्य है । प्रशिक्षण में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि वीडियो क्लिप के माध्यम से भी प्रशिक्षण की वीडियो क्लिप सभी को दिखाई जाए ,जिससे किसी प्रकार का कोई कन्फ्यूजन न रहे । प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मियों से क्रॉस प्रश्न भी किया जाता रहे कि उन्हें करना क्या है। तत्पश्चात जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पालीटेक्निक का निरीक्षण किया गया ।पालीटेक्निक में समस्त कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया जायेगा।उन्होंने समस्त कक्षों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रचार्य पालीटेक्निक को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कक्षाओं की साफ सफाई करते हुए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए प्रॉपर साइनेज की, व्यवस्था की जाए । किस कमरा नम्बर में किसका प्रशिक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेन्द्र कुमार , अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति जिला विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *