वोट के महत्व को बताने के लिये ‘‘मतदाता जागरूकता रैलियां’’ निकालेगी जमीअत उलमा
गणतन्त्र दिवस समारोह शानो शौकत से जायेगा, मस्जिदों को वक़्फ बोर्ड में दर्ज कराने के लिये मुतवल्लियों के नाम पत्र रवाना
कानपुर :- जमीअत उलमा शहर कानपुर की कार्यकारिणी की मासिक बैठक रजबी रोड स्थित कार्यालय जमीअत बिल्डिंग में नगर अध्यक्ष डा. हलीमुल्लाह खां आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जमीअत के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर महासचिव मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक जोर शोर से चलाने पर जोर देकर कहा कि इस सम्बन्ध में जमीअत उलमा शहर की तरफ से जो कमेटी बनाई गई थी वह अब लोगों को मतदाता सूची चेक करने के सम्बन्ध में जागरूकता पैदा करे, जिनके नाम अब तक नही दर्ज हुए उनके नामों को दर्ज कराने की फिक्र करे। बैठक में तय पाया गया कि जमीअत उलमा शहर कानपुर के ज़ेरे एहतमाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैलियां निकालकर भी लोगों को जागरूक किया जायेगा।
मौलाना अब्दुल्लाह क़ासमी ने कहा कि शहर व आसपास की मस्जिदों के वक़्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध से बताया कि अब तक शहर की लगभग 150 मस्जिदों के मतवल्लियों तक जमीअत उलमा की तरफ से सुन्नी सेन्ट्रल वक़्फ बोर्ड से जारी फार्म और रजिस्ट्रेशन कराने के महत्व पर आधारित पत्र तैयार कर भेजे जा चुके हैं।
माहे रजब में नगर जमीअत उलमा के ज़ेरे एहतमाम होने वाले 100 वर्षीय पुराने व ऐतिहासिक तीन दिवसीय इज्लास मेराजुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की तारीखों पर विचार-विमर्श के बाद तय पाया कि 24,25,26 रजब 1443 हिजरी मुताबिक 25, 26,27 फरवरी 2022 दिन जुमा (शुक्रवार), सनीचर(शनिवार) व रविवार(इतवार) को यह इज्लास आयोजित किये जायेंगे और पूर्व की भांति अंतिम दिन इज्तिमा ए ख्वातीन(महिलाओं का इज्तिमा) और मुशायरा नात व मदहे सहाबा आयोजित होगा।
बैठक में केन्द्रीय इकाई की हिदायत पर नगर जमीअत की स्थानीय इकाइयों की स्थापना पर विचार विमर्श किया गया जिसमें समस्त 7 विधानसभा क्षेत्रों में जमीअत उलमा की स्थानीय इकाइयों को स्थापित करने के लिये मौलाना नूरूद्दीन अहमद क़ासमी, मौलाना मुहम्मद अकरम जामई, मौलाना मुहम्मद अनीस खां क़ासमी, मौलाना अन्सार अहमद जामई और शारिक़ नवाब पर आधारित 5 सदस्यीय कमेटी बनाई गयी जो शहर की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में जमीअत की इकाइयों को क़ायम करने के लिये कार्ययोजना तैयार करके योजनाबद्ध तरीक़े से इस पर काम करेगी। इस अवसरपर यह भी तय पाया गया कि समस्त स्थानीय इकाइयों में क्षेत्र के सक्रीय नौजवानों को भी जोड़ा जायेगा।
बैठक में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नगर जमीअत उलमा की जानिब से संविधान निर्माण में जमीअत उलमा के बुजुर्गां की कुर्बानियों को याद करने के लिये अच्छे पैमाने पर एक कार्यक्रम का प्रस्ताव पेश किया गया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। इस सम्बन्ध में मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने बताया कि जमीअत उलमा की तरफ से गणतन्त्र दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं, जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी जल्द मुलाक़ात करके उन्हें भी अतिथि के रूप में शिरकत के लिये आमंत्रित किया जायेगा।
बैठक के अंत में जमीअत उलमा हिन्द के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अल्हाज मुईद लारी के इंतेक़ाल पर सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए ईसाले सवाब और दुआये मग़फिरत की।
इससे पूर्व बैठक का शुभारम्भ कार्यकारिणी सदस्य मुफ्ती मुहम्मद वासिफ क़ासमी ने कुरआन पाक की तिलावत से किया। बैठक में नगर अध्यक्ष डा. हलीमुल्लाह खां, महासचिव मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी के साथ उपाध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अनीस खां क़ासमी, मौलाना नूरूद्दीन अहमद क़ासमी, मौलाना मुहम्मद अकरम जामई, वरिष्ठ सचिव जुबैर अहमद फारूक़ी, मौलाना अनीसुर्रहमान क़ासमी, मुफ्ती अब्दुर्रशीद क़ासमी, मौलाना अन्सार अहमद जामई, मौलाना फरीदुद्दीन क़ासमी, क़ारी मुजीबुल्लाह इरफानी, मौलाना समीउल्लाह जामई, शारिक़ नवाब, मौलाना सज्जाद क़ासमी, मौलाना कौसर जामई, मौलाना अमीर हमज़ा क़ासमी, हाफिज़ मुहम्मद रिज़वान मक्की, मौलाना मुहम्मद काशिफ जामई, मौलाना अबुल हसन क़ासमी, क़ारी मुहम्मद शफीक, मुहम्मद शफी, परवेजुल्लाह खां, मुहम्मद साद के अलावा अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
