कानपुर नगर, दिनांक 17 जनवरी, 2022
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रवार गठित उडन दस्ता दल द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही-
1- दिनांक 12 जनवरी, 2022 को श्री सर्वेश कुमार तिवारी की टीम द्वारा किदवईनगर विधान सभा में नगद रुपये 02 लाख की धनराशि जब्त की गयी।
2- दिनांक 13 जनवरी, 2022 को श्री आशीष कुमार त्रिवेदी की टीम द्वारा आर्यनगर विधान सभा में नगद रुपये 10 लाख की धनराशि जब्त की गयी।
3- श्री सर्वेश कुमार तिवारी की टीम द्वारा किदवईनगर विधान सभा में नगद रुपये 10 लाख रुपये की धनराशि जब्त की गयी।
4- दिनांक 14 जनवरी, 2022 को श्री सुशील कुमार निर्मल की टीम द्वारा आर्यनगर विधान सभा में नगद रुपये 06 लाख 40 हजार की धनराशि जब्त की गयी।
5- दिनांक 15 जनवरी, 2022 को श्री संजय कुमार शुक्ला की टीम द्वारा किदवईनगर विधान सभा में नगद रुपये 02 लाख 04 हजार 04 सौ रुपये व नगद रुपये 06 लाख की धनराशि जब्त की गयी।
6- दिनांक 16 जनवरी, 2022 को श्री सुधांशु त्रिपाठी की टीम द्वारा किदवईनगर विधान सभा में नगद रुपये 03 लाख की धनराशि जब्त की गयी।
इसी क्रम में दिनांक 16 जनवरी, 2022 तक जनपद में गठित उडन दस्तों दल द्वारा नगद कुल 39 लाख 44 हजार 04 सौ रुपये की धनराशि जब्त की गयी तथा एफ0एस0टी0 कानपुर कैण्ट द्वारा नगद पचास लाख रुपये की धनराशि जब्त की गयी। इस प्रकार जनपद में कुल 89 लाख 44 हजार 04 सौ रुपये की नगद धनराशि जब्त की गयी। यह जानकारी मुख्य कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षण श्री यशवन्त सिंह ने दी है।
2022-01-17
