कल्याणपुर में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने भागकर बचाई जान

कानपुर में रावतपुर के रोशन नगर में चलती कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि दुर्घटना को भांप चालक गाड़ी से नीचे उतर आया, जिससे कोई जान हानि नहीं हुई।

सोमवार की रात एक इंडिगो कार रोशन नगर की ओर जा रही थी। अचानक कार में आग लग गई। यह देखकर कार चालक नीचे उतर गया। कार में आग लगी देख वहां मौजूद लोगों ने जलती कार को धक्का देकर ग्रीन बेल्ट के पास लगाया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि कार मालिक का नमक फैक्ट्री निवासी राजकुमार है। कार को उनका ड्राइवर रामबाबू चला रहा था। रामबाबू ने पुलिस को बताया है कि गाड़ी कमर्शियल है। उनकी गाड़ी लखनऊ के अमौसी से वापस लौटी थी, जिसमें अचानक आग लग गई। उसके मुताबिक कार का इंजन गरम होने से हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *