कानपुर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने अर्द्ध सैनिक बल के साथ अनवरगंज से बेकनगंज तक रूट मार्च किया।
सोमवार दोपहर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा अनवरगंज थाने पहुंचे। यहां से वह अर्द्ध सैनिक बल के साथ लाटूश रोड, बांसमंडी, दलेलपुरवा, यतीमखाना, मूलगंज, कुलीबाजार होते हुए वापस थाने पहुंचे। वहीं पश्चिम जोन के बजरिया ,सीसामऊ ,चमनगंज में रूट मार्च करके संवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्वाइंट और बूथों का जायजा लिया। —-
हुई निरोधात्मक कार्रवाई
दक्षिण जोन
– थाना गोविन्द नगर से 10 लीटर, नजीरावाद से 11 लीटर, फजलगंज से चार लीटर, अर्मापुर से पांच लीटर, जूही से पांच लीटर कुल 40 लीटर देसी शराब के साथ सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। – अवैध शस्त्र की क्रम में तमंचे के साथ आरोपित गिरफ्तार हुआ । – असामाजिक तत्वों में 4568 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही में 57 लोगों को चिन्हित कर गैरजमानती वारंट जारी कए गए थे। जिसमें 29 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। – 1647 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराए गए हैं। – आदर्श आचार संहिता का पालन में बैनर- 6185,पोस्टर -7189 और वाल पेंटिग- 3318 हटवाए। —- पश्चिम जोन
– थाना कर्नलगंज में 16 क्वार्टर संग एक आरोपित, पनकी में आठ लीटर देसी शराब के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। – असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर विभिन्न थानों में 311 लोगों पर्व निरोधात्मक कार्यवाही की गयी। – 199 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराए गए हैं। – आदर्श आचार संहिता के पालन में बैनर- 60, पोस्टर-18,वाल पेंटिग-दो स्थानों से हटाई गई। —- पूर्वी जोन – चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई। – अभियान के क्रम में जोन के थानों में आठ वारंटी गिरफ्तार हुए। – 48 लीटर देसी शराब हुई बरामद। – गुंडा एक्ट के तहत दो लोगों पर कार्रवाई। – 149 असमाजिक तत्वों पर पाबंद की कार्रवाई हुई। – 349 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए। – यातायात नियमों के उल्लंघन में 46 वाहनों के हुए चालान।
