उत्तरप्रदेश चुनाव में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने 50 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

राष्ट्रीय पार्टी ने 8 प्रत्याशियों की जारी की सूची

कानपुर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी है| जिसमें बांदा, उन्नाव, हरदोई, कानपुर नगर, सीतापुर, जालौन से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है|
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में 50 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी| प्रदेश के सभी जनपदों के पदाधिकारियों को घोषित प्रत्याशियों के पक्ष में तन मन धन से प्रचार-प्रसार करके उनको जिताने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है| वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बाकी प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी की जायेगी| प्रत्याशियों के नामों पर विचार चल रहा है|
राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. दीक्षित ने विकलांग, गरीब, विधवा, किन्नरों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का गठन किया था| पार्टी अपने मकसद की तरफ आगे बढ़ रही है|
हर विधानसभा में 5 से 10 हजार विकलांग मतदाता है अगर उनको हम पार्टी जोड़ने में सफल हो गये तो निश्चित रूप से पार्टी के प्रत्याशी सफल होंगे| वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पार्टी अपना वोट बैंक को मजबूत करने में लगी हुई है| इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं|
आज राज बहादुर कुशवाहा बबेरू, आलोक कुमार सिंह भगवंत नगर, सुरेन्द्र कुमार बांगरमऊ, मनोरमा कश्यप सदर हरदोई, अशोक कुमार कल्यानपुर, गुड्डी दीक्षित आर्यनगर, सुनील कुमार सीतापुर सदर, चौधरी लच्छी राम उरई कोच के नामों की घोषणा प्रत्याशी के रूप में की गयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *