3 जनवरी 2022 से जनपद स्तर में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का वैक्सिनेशन सुविधा उपलब्ध है

कानपुर नगर। जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने बताया कि 3 जनवरी 2022 से जनपद स्तर में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का वैक्सिनेशन सुविधा उपलब्ध है । और आज दिनांक 18 जनवरी 2022 तक लगभग एक लाख के आस पास के बच्चों का वैक्सीनेशन हो चुका हैं, जितने भी 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे है, उनके वैक्सीनेशन on site यानी उनके शिक्षण संस्थानों में ही सुनिश्चित कराने के लिए जनपद स्तर के विभिन्न स्कूल ,शिक्षण संस्थान, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज ,उच्च शिक्षा के विभिन्न संस्थानों के साथ बैठक कर उनके प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में इस एज ग्रुप के वैक्सीनेशन के लिए एलिजिबल बच्चों की संख्या का विवरण लिया है ।उसके आधार पर प्रतिदिन अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं में on site वैक्सीनेशन का कार्य भी किया जा रहा है ,इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न हॉस्पिटल उर्सला,डफरिन ग्रीन पार्क इत्यादि जगहों पर भी 15 से 18 वर्ष के एज ग्रुप का वैक्सीनेशन संभव है । उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि 15 से 18 वर्ष की एज ग्रुप के सभी बच्चों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाए उनके स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित हो रहे हैं ।वहां पर भी वैक्सीनेशन हो सकता है। जनपद वासियों से अपील है कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों का समयबद्ध रूप से उनको वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *