कानपुर में तेजी से फैल रहे कोरोना जहां फुल स्पीड से नए लोगों को संक्रमित कर रहा है

कानपुर में तेजी से फैल रहे कोरोना जहां फुल स्पीड से नए लोगों को संक्रमित कर रहा है, वहीं पहली बार ऐसा हुआ है जब नए संक्रमित से ज्यादा कोरोना को हराने वालों की संख्या सामने आयी है. मंगलवार को जहां कानपुर में 461 नए कोरोना संक्रमित मिले, वहीं 476 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो गए.
सीएमओ की रिपोर्ट में कानपुर में 461 नए सं​क्रमित मिलने के साथ ही एक्टिव केस बढ़कर अब 3041 पर पहुंच गए हैं. वहीं, कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर अब 86,968 पर पहुंच गया है. जो संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, उनसे से चार अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे जबकि 472 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गए. हॉटस्पॉट बने आइआइटी में कोरोना नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी रहा. वही, नए हॉटस्पॉट बने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और एचबीटीयू में भी तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. मंगलवार को 7024 लोगों की कोरेाना टेस्टिंग की गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *