वेक्सीनेशन का कार्य नहीं हो पाया

पुखरायां । कस्बे के सीएचसी में दो दिन से वेक्सीन न होने पर वेक्सीनेशन का कार्य नहीं हो पाया लेकिन तीसरे दिन गुरुवार को वेक्सीन लगवाने के लिए दूर दराज से लोगों आए वेक्सीन न होने पर परेशान होकर लोग हंगामा करने लगे , पुखरायां के राजेंद्र नगर के महाराज सिह , पटेल नगर के प्रियांशु , किदवईनगर के अनूप कुमार , अकोढ़ी के अवधेश कुमार , काशीपुर के योगेन्द्र कुमार , मदनुपुर के बाबू सिंह , आदि लोगो ने बताया कि अपना अपना काम धंधा छोड़कर सीएचसी में वेक्सीन लगवाने के लिये तीन दिन से आते हैं वेक्सीन नही लग पा रही है जबकि ऑनलाइन वेक्सीन के लिये बुकिंग हो चुकी है यहाँ के कर्मचारी गुमराह कर रहे हैं आज कह रहे कि वेक्सीन आने पर नगर पालिका में वेक्सीन लगाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *