उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रेषित प्लान ऑफ एक्शन माह- जनवरी 2022 एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन महोदय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों एवं राजकीय बाल गृह (बालिका), स्वरूप नगर में निवासरत संवासिनियों को जागरूक किए जाने हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति व कोरोना महामारी से बचाओ के संबंध में बंदियों को जागरूक किया गया एवं उपस्थित बंदियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया गया, इसी क्रम में
राजकीय बाल गृह (बालिका) स्वरूप नगर में उपस्थित संवासिनियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया एवं कोरोनावायरस से बचाओ के संबंध में जागरूकता फैलाई गई।
प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक- 12.03.2022 को माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
2022-01-18
