कानपुर में कोरेाना की चाल और तेज हो गई है

कानपुर में कोरेाना की चाल और तेज हो गई है. कोरोना के बढ़े मामलों के पीछे टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ना माना जा रहा है. बुधवार को कानपुर में कोरोना के 573 नए संक्रमित सामने आए. इसके साथ ही कानपुर में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 87,541 पर पहुंच गए हैं.
सीएमओ की रिपोर्ट में कानपुर में 573 नए सं​क्रमित मिलने के साथ ही एक्टिव केस बढ़कर अब 3101 पर पहुंच गए हैं. वहीं, अगर कोरोना से स्वस्थ होने वालों की बात करें, तो बुधवार को 513 संक्रमित स्वस्थ हो गए. इसमें से पांच को जहां अस्पताल से छुट्टी मिली, वहीं 508 संक्रमित होम आइसोलेशन में ठीक हेा गए. सैंपलिंग की बात करें तो बुधवार को 7883 लोगों की कोरोना जांच की गई.
आइआइटी, मेडिकल कॉलेज में नहीं रूक रहे मामले
28 दिसंबर को आइआइटी में हुए दीक्षांत समारोह के बाद से ही यहां पर कोरेाना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है. लगातार 22 दिन से यहां पर रोजाना कोरोना के नए संक्रमित मिल रहे हैं. वहीं, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना हमलावर बना हुआ है. शिक्षण संस्थानों में एचबीटीयू कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन रहा है जबकि अब राजकीय बाल गृह में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. यहां पर कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *