पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी और कानपुर हाइवे पर बढोली गांव के पास बाइक फिसल जाने के कारण दो लोग घायल हो गए ,एम्बुलेंस से घायलो को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार किया गया , हालत गंभीर होने पर दोनों लोगों को जिला अस्पताल रिफर किया गया ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर गांव निवासी , छोटे सिह (35) पुत्र देवी प्रसाद और हरीबाबू (60)पुत्र रामस्वरूप दोनों लोग बाइक में सवार होकर पुखरायां किसी कार्य के लिये आए हुए थे , अपने गांव वापस जाते समय झांसी और कानपुर हाइवे पर बढोली गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई , जिससे दोनों लोग घायल हो गए , सूचना पर एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुची , जहां से घायलो को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉ मनोज कुमार ने उपचार किया हालत गंभीर होने पर दोनों लोगों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है ।
2021-07-01
