जिलाधिकारी अपडेट 20 जनवरी 2022कानपुर नगर । जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा शहरी क्षेत्रों में किए जा रहे निगरानी समितियों द्वारा घर-घर वैक्सीनेशन से छूटे हुए लोगों के सर्वे कार्यो का भौतिक सत्यापन करने हेतु गीता नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहां पर निगरानी समिति द्वारा सत्यापन का कार्य किया जा रहा था । जिलाधिकारी ने उपस्थित निगरानी समिति को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे के दौरान जो व्यक्ति वैक्सिनेशन से छूटे हुए है उनकी सूची तैयार कर उनके मोहल्ले में ही दो दिन बाद वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएं और बुलावा टोले के माध्यम से उनको बुलाया जाए । पहले से ही क्षेत्रों में लगातार वैक्सीनेशन के संबंध में प्रचार किया जाए कि आपके क्षेत्र में वैक्सीनेशन कैंप लग रहा है सभी लोग वैक्सीनेशन अवश्य कराएं । निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि आप लोगों द्वारा वैक्सीनेशन लगाया गया कि नहीं एवं क्षेत्र में लोगों से अपील की कि टीकाकरण से छुटे हुए समस्त लोग जल्द से जल्द टीकाकरण अवश्य कराले।

2022-01-20
