वैवाहिक विवादों के समाधान हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत हुई स्थगित

माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन महोदय की अध्यक्षता में दिनांक-22.01.2022 को आयोजित होने वाली वैवाहिक विवादों के समाधान हेतु विशेष लोक अदालत कोविड-19 के केसों की बढ़ती संख्या एवं संक्रामत्कता को दृष्टिगत रखते हुए अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक- 12.03.2022 को माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
कृपया उक्त सूचना समस्त समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *