सजेती थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाव में बीती शाम उस वक़्त मचा हड़कंप

कानपुर l सजेती थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाव में बीती शाम उस वक़्त हड़कंप मच गया,जब जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई ,वही पीड़ित परिवार ने भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह परमार पर अपने गुर्गो के साथ मिलकर मारपीट व आगजनी करने का आरोप लगाया. वही मारपीट के दौरान आशीष परमार समेत दोनों पक्षो के आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनको प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है. वही इस मारपीट व आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बताते चले कि सजेती थाना क्षेत्र के दौलतपुर का मजरा मतिरामपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस मे भिड़ गए ,जहाँ दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे बरसाए गए, इस दौरान इस मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, इतना ही नही कुछ दबंगों ने इस जमीन पर बनी झोपड़ी को भी आग के हवाले कर दिया. वही इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा कि मतिरामपुर गांव में खाली प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए और एक पक्ष तो जेसीबी लेकर कब्जा ढहाने तक पहुंचे गए थे,जिसका ग्रामीणों ने एकजुट होकर पुरजोर विरोध किया, इस दौरान दोनों पक्षो में कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट व लाठी डंडे में तब्दील हो गयी और जमकर एक दूसरे पर लाठी डंडे चले, जिसमे आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है. इतना ही नही जिस जमीन पर बनी झोपड़ी को हटाने के लिए गए थे उसे भी आग के हवाले कर दिया गया, फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उधर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है.
बीजेपी मण्डल अध्यक्ष आशीष परमार ने बताया कि दौलतपुर के मजरा मतिरामपुर गाव में उनकी पुस्तैनीय जमीन है,जिस पर गाव के ही कुछ दबंग लोग कब्ज़ा कर रहे थे,जिसकी जानकारी होने पर आशीष परमार ने इस मामले की जानकारी एस डी एम घाटमपुर व सजेती पुलिस को दी. आशीष परमार के अनुसार बीती शाम जब वह अपने गाँव गए हुए थे, तभी उन्होंने अपनी जमीन पर कब्ज़ा करते हुए दबंगो को देखा जिसका उन्होंने विरोध किया,वही मामले का विरोध करने के दौरान दोनों पक्षो की कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई. वही उन्होंने बताया कि दबंगो ने खुद की झोपड़ी में आग लगाते हुए इस घटना का आरोप उन पर मढ़ने का कार्य किया है.
सीओ घाटमपुर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि बीती शाम सजेती थाना क्षेत्र के मतिरामपुर गाव में दो पक्षो में जमीनी विवाद के चलते मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था,जिसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षो में घायल लोगो को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है,वही मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *