थाना रसूलाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़कर प्राप्त की सफलता

कानपुर देहात। थाना रसूलाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़ कर उनके पास से दो 315 बोर के तमंचे व चार जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है l
तेजतर्रार क्षेत्राधिकारी विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशानुसार चुनावी माहौल को लेकर क्षेत्र में पुलिस बल हर नाके पर ताबड़तोड़ छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर अपराध व अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
आपको बता दे,थाना रसूलाबाद के कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला व वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह एंव उपनिरीक्षक सत्य प्रकास वर्मा सहित हमराही पुलिस बल के साथ केजीएन एजुकेशन सेंटर स्कूल के पास बेला रोड पर वाहन चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश में मशहूर थे, तभी उन्हें दो संदिग्ध दिखाई दिए पुलिस के देखते ही दोनों अभियुक्त भागने लगे पुलिसबल ने दौड़ाकर दोनों को पकड़कर जामा तलाशी लेने पर उनके पास से दो 315 बोर के तमंचे व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम तालिब पुत्र इब्राहिम उम्र 29 वर्ष व मोहम्मद फैयाज पुत्र मोहम्मद सरदार उम्र 30 वर्ष मोहल्ला हाजी गंज वार्ड नंबर 25 जनपद कन्नौज का बताया है,पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर सलाखों के पीछे भेज दिया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *