कानपुर l आज दिनांक 20 जनवरी 2022 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में बैठक हुई फिर एन एसआई कि रूम में ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करने के संबंध में जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गाइडलाइन दी गई थी उसकी जानकारी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी आज ईवीएम विधानसभा बार सभी विधानसभाओं को ईवीएम भेजने वास्ते नंबर देने पर और वीवीपैट प्रथम रेंडमाइजेशन के संबंध में भी चर्चा हुई परंतु सीसामऊ व आर्यनगर वि
धानसभा के कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आने के कारण वह ईवीएम के नंबर बताने में प्रशासन असमर्थ रहा जिस के संबंध में पुनः बैठक बुलाई जाएगी! और जो जो ईवीएम उक्त विधानसभाओं में भेजे जाएंगे उनके नंबर भी प्रतिनिधियों को दे दिए जाएंगे l
जिलाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि अपराधिक इतिहास के वास्ते 3 फार्म देने होंगे जो नामांकन कराने के साथ-साथ मतदान से 48 घंटे पूर्व तक फार्म देने होंगे विधानसभा बार ईवीएम की 8 विधानसभाओं की भी लिस्ट दी गई और बताया गया कि प्रत्याशियों को खाता 1 दिन पूर्व नामांकन के खोलना होगा, और ऑनलाइन पद्धति से नामांकन भरने के उपरांत जमानत धनराशि को भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान किया गया है इस हेतु नामांकन पत्र सफलतापूर्वक समिट करने के पश्चात जमानत धनराशि जमा करने हेतु विकल्प लिंक दर्शित पे लिकं होगा जिस पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है प्रत्याशी उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अंतर्गत नगद रूप से ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमानत राशि जमा कर सकते हैं इस संबंध में सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों को बताया गया इसी प्रकार शपथ पत्र भी उपरोक्त लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं और प्रिंट आउट को नोटराइज के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल करना होगा!
उक्त बैठक में सरव श्री शंकर दत्त मिश्रा कांग्रेस, सुरेश गुप्ता मो. उस्मान रालोद, नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर सपा, गणेश शुक्ला भाजपा ,उपेंद्र शुक्ला भाजपा ,मोहम्मद उस्मान रालोद, केके शुक्ला एडवोकेट आर पी कनौजिया सीपीआई, उमाकांत सीपीएम, आदि प्रमुख थे।
2022-01-20
