आइटीबीपी जवानों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

कानपुर l विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख पुलिस प्रशासन क्षेत्र में सक्रिय हो गया है,जहां शुक्रवार को आईटीबीपी के जवानों ने पुलिस फोर्स के साथ पूरे सजेती कस्बे मे फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए मतदान किए जाने का आह्वान किया गया है, विधानसभा घाटमपुर के सजेती थाना अध्यक्ष नीरज बाबू एवं सजेती थाना के अंतर्गत आने वाली चौकी के प्रभारीयो के अलावा अन्य क्षेत्र की चौकी प्रभारियों के साथ पुलिस, आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास कराया एवं बिना किसी भय के मतदान किए जाने का आह्वान किया,पुलिस के द्वारा शांतिपूर्वक मतदान कराए जाने के लिए प्रशासन लगातार कमर कसे हुए है,जिसके लिए तमाम वैधानिक चेतावनी एवं कार्यवाही चल रही हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *