गौशाला में गाय की पीट-पीटकर कर दी हत्या

कानपुर की नवरल तहसील में एक गौशाला में गाय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गाय को पीटने वाले शख्स का नाम श्यामू कुशवाहा बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने गौशाला को बंद करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
मामले में एसडीएम अमित ओमर का कहना है कि वीडियो मोबाइल पर मिला है। जानकारी करने पर पता चला की गौशाला के मालिक के बेटे उपेंद्र यादव ने ये वीडियो बनाया है। बताया जा रहा है कि श्यामू कुशवाह नाम का व्यक्ति गाय को अपने खेत से गौशाला ले आया था। उसके बाद गाय की डंडे से पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।उन्होंने यह भी कहा कि गाय की मरने की खबर झूठी है। गाय जिंदा है और स्वस्थ है। उसका इलाज चल रहा है। हलांकि जब एसडीएम से गाय को देखने के लिए कहा गया, तो उन्होंने मना कर दिया। गाय को मारने वाला श्यामू कुशवाह गौशाला के पास में ही रहता है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि श्यामू कुशवाहा गाय के चारों पैरों को बांधकर लाठी से उसकी पिटाई कर रहा है। गाय उसकी मार से बेहोश होकर नीचे गिर गई है। जिसके बाद श्यामू गाय को सीधा करके फिर से पीटता है। थोड़ी देर गाय की मौत हो गई।
नरवल के एसडीएम और थाना इंचार्ज मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुट गए हैं। घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है। एसडीएम अमित ओमर ने बताया कि घटना को संज्ञान में लेते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही युवक की पहचान करके उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। युवक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *