नए संक्रमितों में कुछ राहत, कचहरी तक पहुंचा कोरोना, एक्टिव केस हुए 3135

कानपुर में कहर बरपा रहे कोरोना के नए मामले शुक्रवार को कुछ कम हुए हैं. गुरूवार की अपेक्षा शुक्रवार को कोरोना के 389 मामले सामने आए. हालांकि, कोरोना संक्रमितों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. इसी के साथ कोरोना अब कचहरी परिसर तक भी पहुंच गया है.सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को आए 389 नए मामलों के साथ अब कोरोना के कुल एक्टिव मामले 3135 पर पहुंच गए हैं. आइआइटी में 24वें दिन भी कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी रहा तो दूसरे हॉटस्पॉट जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में भी ​लगातार कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं. एचबीटीयू भी नए संक्रमितों के साथ हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. इन सबके बीच जिला न्यायालय में भी कोरोना की इंट्री हो गई है. सीएमओ की रिपेार्ट में बताया गया कि शुक्रवार को यहां भी कोेरोना के मामले मिले हैं.
इन सबके बीच कोरेाना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है. शुक्रवार को 406 संक्रमित होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गए. वहीं, 7491 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *