तेज रफ्तार के कहर का शिकार हुआ युवक गंवा बैठा अपनी जान

कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत संगीत टॉकीज के समीप तेज रफ्तार होने के कारण बाइक सवार का बाइक फिसलने से एक्सीडेंट हो गया!
जानकारी अनुसार युवक डिप्टी पड़ाव चौराहे से जरीब चौकी रोड की तरफ जा रहा था तभी संगीत टाकीज के पास तेज रफ्तार होने के कारण बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से युवक सड़क पर सर के बल गिर गया!
सर के बल गिरते ही युवक का हेलमेट छिटक कर दूर जा गिरा,उसी वक़्त पीछे से आ रहे भारी अज्ञात वाहन का पहिया युवक के सर के ऊपर से निकल गया जिससे युवक के सर के चीथड़े उड़ गए, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हालांकि युवक सर पर हेलमेट लगाए हुआ था लेकिन सड़क पर गिरने से युवक का हेलमेट छिटक कर दूर जा गिरा !युवक की शिनाख्त कपड़ों मे मिले आधार कार्ड से बृजेश यादव पुत्र लालचंद यादव निवासी हरिहर नाथ शास्त्री नगर के रूप में हुई!राहगीरों द्वारा सूचना देने पर रायपुरवा चौकी इंचार्ज धीरज शर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को हैलट पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया जानकारी मिलने तक युवक के घरवालों को जानकारी पुलिस द्वारा दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *