कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव घाट में उस वक्त देर रात हड़कम्प मच गया। जब अचानक गोली की आवाज सुनकर वहां रहने वाले लोग बाहर निकले तो देखा कि एक युवक ने अपने साथी की हत्या कर दी है और मौके से भाग रहा है। इसके बाद इलाक़ाई लोगो ने आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथी मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गिरफ्तार आरोपी का नाम विपिन निगम है ।जो अपने मित्र सुनील सिंह के साथ देर रात भैरव घाट में शराब पीने गया था ।जहां पहले दोनों ने शराब पी इसके बाद अवैध तमंचे से आरोपी विपिन निगम ने सुनील को गोली मार दी । पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सुनील ने उनकी पत्नी के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करता था ।इसको लेकर पूर्व में भी कई बार दोनों के बीच विवाद हो चुका था ।देर रात भी दोनों साथ मे शराब पी रहे थे तभी सुनील ने फिर से आपत्ति जनक टिप्पणी की जिस पर अवैध तमंचे से विपिन ने गोली मार दी ।वही मामले में एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि एक युवक द्वारा अपने दोस्त की हत्या का मामला सामने आया है जहां लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
2022-01-23
