डीएम विशाख जी को हटाए जाने की चर्चा पूरे दिन शहर में रही

चुनाव आयोग के कानपुर डीएम विशाख जी को हटाए जाने की चर्चा पूरे दिन शहर में रही। उन्होंने 23 सितंबर 2021 को यहां ज्वाइन किया था। उनकी जगह पर नेहा शर्मा को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वे रविवार को आकर कार्यभार संभालेंगी। कानपुर जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त होने से पहले विशाख जी, मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त थे। कानपुर में उनका कार्यकाल मात्र 121 दिन का रहा।डीएम शहर की परेशानियों को लेकर काफी गंभीर थे। और लगातार उसमें सुधार की कोशिश कर रहे थे। डीएम पद संभालने के कुछ दिनों बाद ही अचानक उर्सला अस्पताल पहुंचकर आम जन बन कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेना हो या गड्ढे माफयाओं पर शिकंजा कसने का काम हो। उनके कामों को लेकर विभाग ही नहीं शहरवासी भी खुश थे। मूलगंज से परेड जाने वाली सडक को गड्ढे में तब्दील करने वालों पर की गई शिकायत पर डीएम ने कडा फैसला लिया था। कंपनी पर अर्थदण्ड और ब्लैक लिस्ट किए जाने के आदेश के बाद सडक खोदने वालों में खौफ आ गया था। उनकी बेबाक छवि और तीखे निर्णय प्रशासन के कई आलाधिकारियों को रास नहीं आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *