ठण्ड व गलन के बाद भी कानपुर कमिश्नरेट के थाना अनवरगंज के रक्तदान शिविर मे लगा मुहीम का 17वां अर्धशतक
कानपुर नगर पुलिस कमिश्ननरेट के 34 रक्तदान शिविर के संकल्प से थाना अनवरगंज मे लगा 32वां रक्तदान शिविर
कानपुर कमिश्नरेट का लगातार 32वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया
कानपुर: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई रक्तदान पहल में लगातार 32वां रविवार ताज़ पैलेस थाना अनवरगंज में आयोजित किया गया |कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार आयोजित इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगो ने प्रतिभाग किया जिसमे कुल 72 लोगों के द्वारा हैलेट ब्लड बैंक की कुशल टीम के नेतृत्व में रक्तदान किया जा सका|
रक्तदान शिविर में पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के द्वारा रक्तदान करने वाले रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर हौसला अफजाई भी किया |
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज मो.अकमाल खाँ,थाना प्रभारी अनवरगंज श्री अशोक कु. सरोज, थाना प्रभारी बेकनगंज श्री नवाब अहमद, थाना प्रभारी रायपुरवा श्री विनय शर्मा, थैलेसेमिक सोसाइटी कानपुर व कई सहयोगी संस्थाएं मौजूद रही|

