दबंगों का खुलेआम तांडव करते वीडियो हुआ वायरल

दबंगों का खुलेआम तांडव करते वीडियो हुआ वायरल महिलाओं समेत कई लोगों पर जमकर बरसाई लाठियां

जनपद में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे है कि मानों जैसे कानपुर देहात जिला जंगल राज में तब्दील हो गया है, बर्बरता की एक ऐसी तस्वीर सामने निकल कर आई जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे,वायरल वीडियो की तस्वीर देखकर आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की क्या ऐसे भी कोई इंसान इंसान के लिए बेरहम हो सकता है ।

प्रदेश में रामराज स्थापित करने की बात करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार और रामराज को कायम रखने की दम भरने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह तस्वीर किसी तमाचे से कम नहीं है लॉ एंड ऑर्डर के ग्राफ को मेंटेन रखने की बात कहने वाली जनपद पुलिस इस तस्वीर इस वीडियो को देखकर अपने दावों की जमीनी हकीकत को खींचते हुए महसूस कर सकते हैं कानपुर देहात का रसूलाबाद थाना जिसके अंतर्गत मैदलपुर मुंडेरा गांव में दबंगों के हौसले सातवें आसमान पर हैं और शायद उस ऊंचाई से इन दबंगों को कानून का राज कायम करने की बात कहने वाली पुलिस दिखाई नहीं देती या यूं कहें की पुलिस का कद दबंगों के सामने बौना साबित हो रहा है, वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि कैसे बातों बातों में बात इतनी बढ़ गई किन लोगों ने लाठियां हाथ में ले ली और फिर बरसने लगी लाठियां बे भाव की दबंगों ने यह भी नहीं देखा कि सामने कौन है और यह लाठियां किसके शरीर पर और कहां पड़ रही हैं बस आंखों में जुनून और गुस्से का कहर एक पक्ष से दूसरे पक्ष पर फूट पड़ा बात विवाद को खत्म करने के लिए बीज बचाओ करने पहुंची 2 महिलाएं भी इस वीडियो में देख रही है लेकिन दिमाग में चाहे गुस्से ने बर्बरता की पराकाष्ठा पार कर दी हाथों में मौजूद लाखों इस कदर सामने खड़े लोगों पर चलाया गया कि मानो यह कोई गाय भैंस है लोग चीखते रहे चिल्लाते रहे और लाठियां बरसती रहे लात घूंसे थप्पड़ लोगों को जमीन पर खींच खींच कर बेरहमी से मारा गया और यह सब दूर बैठे किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया बर्बरता की यह वीडियो बनने के बाद जब यह सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस के कान खड़े हो गए।

वहीं इस पूरे मामले में पीड़िता की बात माने तो उसका साफ तौर से कहना है कि राजू और शिव सिंह इन दोनों लोगों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हमारे परिवार के लोगों को बेरहमी से मारा है वहीं पीड़ितों ने जब थाने जाकर पुलिस इस पूरे मामले की बात बताई तो आरोप है कि पीड़ित से दरोगा ने ₹50000 की मांग की तब जाकर उसके घर के चार सदस्यों को छोड़ने की बात कही गई यह कहना है पीड़िता चंदा देवी का आरोप यह भी है की पुलिस दबाव बना रही थी कि पीड़ित पक्ष समझौता कर ले।
वहीं पुलिस की बात माने तो पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पक्ष के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पीड़ितों के खिलाफ उचित व विधिक कार्यवाही करने की बात कह रही है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है , लेकिन हर बार खाकी दागदार होती है उस पर कई दाग लगते हैं और वह सवालों के घेरे में नजर आती है ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि इस जनपद में कई बार पुलिस सवालों के घेरे में खड़ी दिखी है अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और अपराधी पुलिस की कार्यशैली को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं अगर जनपद से बर्बरता की ऐसी तस्वीरें आए दिन सामने आती रही तो यह कहना गलत नहीं होगा कि हम उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि जंगलराज में जिंदगी गुजर बसर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *