ग्रीन पार्क स्टेडियम सबसे पसंदीदा खेल केंद्र बन जाएगा

आने वाले दिनों में कानपुर में 4 नए वुडन फ्लोर बैडमिंटन कोर्ट और 6 नए टेबल टेनिस केंद्रों के जुड़ने से ग्रीन पार्क स्टेडियम सबसे पसंदीदा खेल केंद्र बन जाएगा।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि कानपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के खिलाड़ियों को कानपुर में विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं मिलें, कानपुर स्मार्ट सिटी ने यूपी के खेल विभाग के सहयोग से 4 बैडमिंटन कोर्ट और 6 टेबल टेनिस केंद्रों के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण की महत्वपूर्ण परियोजना ग्रीन पार्क स्टेडियम के परिसर में शुरू की है।
कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कार्य समय पर पूरा हो , आयुक्त ने नगर आयुक्त और डीडी स्पोर्ट्स के साथ कार्य स्थल का भ्रमण किया।
परियोजना की कुल लागत लगभग ₹ 4 करोड़ है। सिविल कार्य ₹ 2.5 करोड़ और उपकरण और फ़िनिशिंग कार्य ₹ 1.5 करोड़ का होगा। कार्य 15 दिन पहले शुरू हुआ है और अब पुराने और क्षतिग्रस्त ढांचों को तोड़ने का कार्य प्रगति पर है।इसमें 4 नए वुडन फूड बैडमिंटन कोर्ट और 6 टेबल टेनिस सेंटर होंगे
-इसमें डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड भी होंगे
– कुल 100 खिलाड़ियों के बैठने के लिए सुविधा है।
– दो नए शौचालय ब्लॉक (एक पुरुषों के लिए और एक महिला खिलाड़ियों के लिए)
– इसमें 4 अलग अलग प्रवेश और निकास बिंदु होंगे
– इसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग लॉकर और ड्रेस बदलने की सुविधा भी होगी। HBTU और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) टीम से तकनीकी सहायता और इनपुट के साथ इसका विकसित किया जा रहा है।
विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के लिए इसकी योजना बनाई जा रही है और तदनुसार मानकों को बनाए रखा जाएगा।
इसमें राष्ट्रीय और अंतरष्ट्रिया लेवल के खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। पूरा होने के बाद, सेट अप का प्रबंधन “मंडलीय खेल प्रोत्साहन समिति” द्वारा किया जाएगा।काम इस साल मई तक पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद प्लेयर्स के लिए ओपन कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *