गजनेर थाना क्षेत्र के तरौंदा गांव में एक महिला की हालत बिगड़ गई। स्वजनों उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शाम को गांव पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
थाना क्षेत्र के तरौंदा गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा की 26 वर्षीय पत्नी सुधा की रविवार सुबह हालत बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि ग्रामीणों ने संदिग्ध मौत की बात कही। शाम को पहुंची फोरेसिक टीम ने घर से साक्ष्य संकलित किए। पामा चौकी इंचार्ज शिव शंकर सिंह ने बताया पति से फौती सूचना पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
दो किसानों की मौत के बाद चेता प्रशासन, बनी अस्थायी गोशाला
बिजली आपूर्ति 10 घंटे बाधित रहने से पेयजल समस्या से जूझे कस्बावासी
रसूलाबाद में फाल्ट के कारण रविवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को पेयजल सहित अन्य समस्या का सामना करना पड़ा। करीब 10 घंटे बाद फाल्ट सही होने पर आपूर्ति सुचारू हो सकी।
रसूलाबाद ककवन मार्ग पर बंबे के समीप फाल्ट होने से कस्बे के तुलसी नगर, कबीर नगर, केशव नगर, विकास नगर, सुभाष नगर, गौतम बुद्ध नगर, शास्त्री नगर, लोहिया नगर, नेहरू नगर, रहीम नगर, निराला नगर, आजाद नगर, गांधीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को पेयजल सहित अन्य समस्या से जूझना पड़ा। वहीं घरों में रखे उपकरण भी शोपीस बने रहे। शाम करीब सात बजे फाल्ट सही होने पर आपूर्ति सुचारू की जा सकी। एसडीओ गौरव दुबे ने बताया कि ककवन बंबे के पास फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई थी।
