क्रांतिकारियों के नाम पर कानपुर में बन रहे मेट्रो स्टेशनों को लेकर महाहीम को भेजा ज्ञापन

कानपुर l उत्तर प्रदेश के टुंडला उपजिलाधिकारी महोदय को क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश महामहिम जी के नाम ज्ञापन भेज कर कानपुर में मेट्रो स्टेशनों को क्रांतिकारियों के नाम पर रखने की मांग श्री बेदी ने की है , परेड भगत सिंह चौक ,को सरदार भगत सिंह मैट्रो स्टेशन ,फूलबाग गणेश शंकर विद्यार्थी चौक को गणेश शंकर विद्यार्थी मेट्रो स्टेशन, बर्रा 8 ,हरमोहन सिंह यादव मेट्रो स्टेशन, गोविंदनगर बर्रा शास्त्री चौक को लाल बहादुर शास्त्री मेट्रो स्टेशन, और विजय नगर चौराह को हेमू कालाणी मैट्रो स्टेशन इन स्थानों पर बनने वाले मैट्रो स्टेशनो को इन क्रांतिकारियों के नामों से जाना जाए , जिस से जिले वासियों की ओर से महान क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी , जो हमे नित प्रतिदिन वीरों की याद दिलाती रहेगी।
उपस्थित पदाधिकारी बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष , सरदार मनमिंदर सिंह राष्ट्रीय संरक्षक , आर एस चौहान उत्तर प्रदेश प्रभारी, , टिंकू , राहुल कुमार , प्रभारी मनोज मिश्रा ,देवेन्द्र कुमार यादव प्रदेश प्रवक्ता , ब्रजमोहन एड जिला सलाहकार l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *