जननायक कपूरी ठाकुर जी की जयंती का आयोजन किया गया

कानपुर नगर l आज दिनांक 24 जनवरी 2022 को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी के आवाहन पर जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर जननायक कपूरी ठाकुर जी की जयंती का आयोजन किया गया कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति एवं संचालन प्रमुख महासचिव राजपाल यादव ने किया जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि कपूरी ठाकुर जी का जन्म 24 जनवरी 1924 को ब्रिटिश शासन काल के दौरान बिहार प्रांत के जनपद समस्तीपुर के गांव बितौझिया में हुआ था जिसे अब कपूरी ग्राम कहा जाता है कपूरी ठाकुर के पिता का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था एवं उनकी पत्नी का नाम कुलेश्वरी देवी था कपूरी ठाकुर जी पिछड़ों दलितों शोषितो के जनप्रिय नेता थे वह भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीति तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहां जाता था इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे इस दौरान उनको 20 बार जेल जाना पड़ा था वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे एवं उनका निधन दिनांक 17 फरवरी 1988 को पटना मे हुआ था वह सदैव गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27% आरक्षण दिया उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श से कम नहीं रहा है इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति प्रमुख महासचिव राजपाल यादव प्रेम प्रकाश दुबे रजनीश यादव शिव सिंह यादव सरोज प्रजापति राजा शर्मा जमील अहमद आकाश प्रजापति राम बहादुर पासवान शिव कुमार प्रजापति यादव प्रदीप यादव विवेक सविता सुरेश कुरील प्रमोद यादव रामजी जयसवार महेश अवस्थी जगदीश यादव श्रवण कुरील रामखेलावन निषाद डॉ इंद्रजीत कुशवाहा डॉ प्रदीप अरुण यादव प्रदीप कुमार यादव आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *