जनपद स्तरीय मीडिया सर्टिंफिकेशन एण्ड मानीटरिंग कमेटी (एम0सी0एम0सी0) का निरीक्षण किया

अपर जिलाधिकारी (ना0/आ0)/नोडल अधिकारी, मीडिया सर्टिंफिकेशन एण्ड मानीटरिंग कमेटी (एम0सी0एम0सी0) श्री सतीश त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट में स्थापित जनपद स्तरीय मीडिया सर्टिंफिकेशन एण्ड मानीटरिंग कमेटी (एम0सी0एम0सी0) का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बताया कि जनपद स्तरीय एम0सी0एम0सी0 कमेटी क्रियाशील है, जिसमें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्मो, इलेक्ट्रानिक एवं प्रिन्ट मीडिया पर निरन्तर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त कमेटी द्वारा जनपद की समस्त विधान सभा के प्रत्याशियों व पार्टियों को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में प्रचार-प्रसार की विभिन्न सामग्री हेतु अनुमति प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद की समस्त विधान सभा के समस्त प्रत्याशी उक्त कमेटी से प्रचार-प्रसार हेतु आवेदन कर अनुमति प्राप्त कर सकते है।
इस मौके पर उप निदेशक सूचना/सदस्य सचिव एम0सी0एम0सी0 श्री सुधीर कुमार, कमेटी के सदस्य श्री श्याम सिंह पवार, अति0 जिला सूचना अधिकारी श्री राम जी दुवे एवं कौशेलेन्द्र सिंह सहित कमेटी के संबंधित कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *