जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट 24 जनवरी 2022 कानपुर नगर। जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा द्वारा आज नौबस्ता गल्ला मंडी स्ट्रांग रूम ,मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण किए जा रहे सिविल कार्य, निर्माणाधीन शेड्स पूर्ण कराया जाए ,खुले हुए ड्रेनेज ढकना , गढ्ढों को भरना , स्ट्रांग रूम से सेड तक खरंजे का निर्माण कार्य को प्रत्येक स्थिति में 30 जनवरी तक पूर्व करा दिया जाए ।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मंडी प्रांगण के समस्त शौचालयो की मरम्मत कराते हुए अतरिक्त मोबाईल शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यहां की प्रकाश व्यवस्था की सुदृण कराया जाए | उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 30 जनवरी तक उन्हें भी सभी विधान सभावार स्ट्रांग रूम में पेंटिंग , स्ट्रांग के रोशनदान की चुनाई से सील करते हुए आदि के कार्य को पूर्ण करना है इसके लिए समस्त तैयारी युद्ध स्तर पर किया जाए। तत्पश्चात उन्होंने पार्किंग स्थल का जायजा लिया । पार्किंग स्थल पर विस्तृत दिशा निर्देश देते गये :-
1 – ग्राउण्ड का संतुलीकरण किया जाए |
2 – मैदान में लगे बिना बिजली के तार वाले खम्बों को हटाया जाए |
3- बसों के आवागमन हेतु रैम्प का निर्माण किया जाए |
4 – झाड़ियों की सफाई की जाए |
5 – बसों को खड़ा करने की प्रापर व्यवस्था की जाये |
6 – यहां लाइट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए | निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर, लोक निर्माण विभाग ,उप निदेशक मंडी तथा मंडी सचिव उपस्थित रहे।

2022-01-24
