भाजपा की नैय्या पार लगाएंगे त्रिदेव

कानपुर, सोमवार 24जनवरी 2022 (सूवि) मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष सत्तमी शिशिर ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। भाजपा ने एक बार फिर अपनी सबसे मजबूत इकाई बूथ कमेटियों के बलबूते चुनावी नैया पार करने की रणनीति बनाई है।
इसके अंतर्गत बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक और बीएलओ (टू) के शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें होगी। यह बात भाजपा दक्षिण पार्टी मुख्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कही।श्री पाठक ने ना छुटे कोई घर, ना कोई वोटर और हर घर, तीन बार योजना पर रणनीति तैयार करने को कहा। शक्तिकेन्द्र की बैठक में बूथों पर रहने वाले त्रिदेव- बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक, बीएलओ 2 के अलावा मंडल एवं जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल संयोजक आदि त्रिदेव को भूत जीता चुनाव जीता का मंत्र देंगे।
अपने प्रभावी मतदाताओं महिला, युवा, पिछड़ा, अनुसूचित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के साथ अलग अलग बैठकें करने को कहा। इसी तरह पन्ना प्रमुखों और बूत समिति के सदस्यों की बैठक बूथों पर 27 जनवरी तक होंगी। इन बैठकों में त्रिदेव एक- एक कार्यकर्ता को 60 मतदाताओं को मतदान कराने की जिम्मेदारी देंगे।
प्रमुख रूप से डॉ वीना आर्या पटेल ,शिवराम सिंह, प्रबोध मिश्रा, राम बहादुर यादव, संजय कटियार, शैलेंद्र त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *