लापरवाही कम न होने पर मौजूद महापौर का पारा

गुजैनी में बिना बेरिकेडिंग के गड्ढा खुला छोड़ देने और उसके बाइक सवार युवक के गिरने की घटना के दो दिन बाद महापौर मौके पर पहुंची. इस घटना के बावजूद लापरवाही कम न होने पर यहां पर मौजूद महापौर का पारा हाई हो गया. उन्होंने न केवल जलकल विभाग के अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाई बल्कि भविष्य में किसी भी गड्ढे को खुला छोड़ने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की बात कही.
गुजैनी में जलकल विभाग ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की लाइन में लीकेज ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा था. इस गड्ढे में शनिवार केा बाइक सवार युवक गिर गया था. पानी भरे गड्ढे से वह तैरकर बाहर निकला, बाद में जेसीबी की मदद से उसकी बाइक को बाहर निकाला गया था. इसके बावजूद जलकल विभाग के अफसरों की नींद नहीं टूटी, और गडढे के चारों तरफ शटरिंग नहीं लगाई. सोमवार को गुजैनी पहुंची महापौर ने जब मौके के हालात देखे तो जलकल विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रमोद कुमार जौहरी को जमकर फटकार लगाई. महापौर प्रमिला पांडेय ने चेतावनी देते हुए गडढे के आसपास बैरीकेडिंग और शटरिंग लगाने को कहा. महापौर ने कहा कि बिना सुरक्षा मानकों के खोदे जा रहे गड्ढों के कारण शहर में कई हादसे हो चुके हैं. ऐसे में आगे से अगर जलकल विभाग की तरफ से लापरवाही से कोई गड्ढा खोदा गया तो फिर उस जोन के अधिशासी अभियंता से जवाब तलब किया जाएगा. महापौर ने कहा कि व्यस्त सड़क पर ऐसी लापरवाही जानलेवा है. दोबारा ऐसा ना हो इसलिए जलकल विभाग के अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *