गरीब और असहाय ठंड से ठिठुर रहे लोगो को कम्बल और बिस्किट वितरित किये गए

कानपुर l डॉ पूर्णिमा डेंटल एंड इम्प्लांट सेंटर के 3 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर डॉ पूर्णिमा गौतम जी के द्वारा गरीब और असहाय ठंड से ठिठुर रहे लोगो को कम्बल और बिस्किट वितरित किये गए और डॉ पूर्णिमा ने जानकारी दी कि डॉ पूर्णिमा डेंटल एंड इम्प्लांट सेंटर बगिया क्रासिंग रॉड आवास विकास -1में 25,26,व 27 जनवरी को दांतों की समस्त बीमारियों के इलाज में विशेष छूट दी जाएगी और दांतो को कैसे स्वस्थ रखा जाए उसके बारे में बताया कि दिन में 2 बार ब्रस करे गुनगुने पानी मे नमक के कुल्ले जरूर करे क्योंकि स्वस्थ व स्वच्छ दाँत ही सुंदर मुस्कान की कुंजी है
कोरोना महामारी ओर ओमिक्रोन को जड़ से खत्म करने के लिये वैक्सीन जरूर लगवाए भीड़-भाड़ की जगह पर लोगो से उचित दूरी बनाये रखे और मास्क का प्रयोग अवश्य करे कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद कनौजिया, आस्था गौतम,शिवम दिवाकर,हर्ष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *