मतदान हमारा अधिकार व कर्तव्य है

आज दिनांक 25.01.2022 चुन्नीगंज स्थित क्रिश्चियन कार्यालय ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सर्व धर्म समाज के हिन्दू मुस्लिम, सिख, इसाई ने मिलकर शहर, प्रदेश व अन्य राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदाताओं से मतदान हमारा अधिकार व कर्तव्य है भारत देश की लोकतंत्र प्रणाली के अनुसार हमें पूरा मौका दिया जाता है कि हम अपने जनप्रतिनिधि चुनें व देश प्रदेश की सत्ता सुन्दर, साफ छवि वाले, सबका भला व समय समय पर आम जन की बात सत्ता पक्ष तक पहुँचाकर समस्याओं का निराकरण करने वाले सही जनप्रतिनिधि व पार्टी को चुनें। हमें अपने कर्तव्य का निर्वाह करना बहुत जरूरी है इससे हमें राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का अवसर मिलेगा। अच्छी सरकार देकर हम देश को मजबूत बनावें।

विशेष रूप से सरदार नीतू सिंह, पास्टर डायमण्ड यूसुफ, हाजी मोहम्मद सलीस, संजीव साइलस, राजिन्दर काके, पास्टर जॉनी स्टीफन, हरदयाल सिंह, हरदीप सिंह, बाबूलाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *