कानपुर नगर, दिनांक 26 जनवरी, 2022(सू0वि0)
मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त कार्यालय में ध्वजा रोहण किया। उन्होंने इस मौके पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनायें देते हुये कहा कि हम सब अपने कार्यो के माध्यम से जनमानस की अपेक्षाओं के अनुरुप कार्य करें।भारतीय संविधान ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरें उतरें। आमजन मानस को समय पर न्याय मिले। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने हेतु अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायें। आज गर्व का दिन है। महामहिम राष्ट्रपति जी कानपुर से हैं, इनके अलावा कानपुर ने बहुत सारी हस्तियां दी हैं। कानपुर पौराणिक कथाओं मंे भी केन्द्र बिन्दु के रुप में उभर कर आया है। 1857 की क्रान्ति का जनक भी यहीं पर हुआ था। उन्होंने क्रान्तिकारियों को नमन करते हुये महारानी लक्ष्मीबाई,अजमुल्ला खां,तात्याटोपे के प्रति श्रद्वाजंलि अर्पित की। 1857 की क्रान्तिकारी हस्तियां भी कानपुर से जुड़ी हुई हैं। खेल जगत में भी कानपुर का नाम है। किक्रेट में ग्रीनपार्क को नही भूला जा सकता। आने वाले दिनांे मे कानपुर का चौतरफा विकास होगा। हम सब मिलकर अपने देश व प्रदेश को आगे ले जाने हेतु कटिबद्व होकर कार्य करें। इस मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प की शपथ दिलाई गयी जिसमें प्रतिज्ञान कराया गया कि ‘‘हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी,पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
इस मौके पर अपर आयुक्त श्री राजाराम, अपर आयुक्त श्री कुंज बिहारी अग्रवाल,श्री एस0पी0श्रीवास्तव,श्री बृजेश किशोर सहायक आयुक्त औषधि आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजा रोहण किया। इसके उपरान्त राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये नमन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम के परिवारों, अधिकारियों,कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि हमे अपने लोकतंत्र को मजबूत करने में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। हम सभी को अपने-अपने कर्तव्यों,दायित्वों एवं अपने कार्यो की भूमिका के निभाने से राष्ट्र का निर्माण होता है। हमे व्यहारिक जीवन में राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देश के वीर सपूतों एवं अनेकों लोगो की उल्लेखनीय भूमिका रही है। हमें इस आजादी को अक्षुण व सभंालकर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये आगामी मतदान दिवस दिनांक 20 फरवरी, 2022 को पर्व के रुप में लेते हुये सभी लोग अपना-अपना मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि इस दिन मतदान की लहर होनी चाहिये और सभी उत्साह के साथ नये वोटरों सहित लोग मतदान करें, जिसमें महिलाओं की भूमिका भी अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आपके मतदान करने से लोकतंत्र और मजबूत होगा तथा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगो को भारतीय गणतंत्र का संकल्प दिलाया जिसके अन्तर्गत‘‘हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी,पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के पदाधिकारी श्री सतेन्द्र सिन्हा एवं श्री हरिराम गुप्ता ने भी विचार व्यक्त करते हुये आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला। अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री दयानन्द प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (एल0ए0) श्री सतेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि देश की आजादी को जो महापुरुषों द्वारा दिलायी गयी है, हमे उनके बलिदान के नही भूलना चाहिये। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव हेतु मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुये सुरक्षित रहे तथा अपने मताधिकार के महत्व को समझते हुये इसका उपयोग अवश्य करें। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
——————

2022-01-26
