रिचा दुबे ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। लखनऊ के कृष्णा नगर की इंद्रलोक कॉलोनी में रिचा मीडिया से रूबरू हुईं और योगी सरकार पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर जमकर निशाना साधा।बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने कहा कि यूपी सरकार हम सबको पूरी तरह खत्म करवा देना चाहती है। हमें सामान्य जीवन जीने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। मेरे पति का एनकाउंटर कर दिया गया। मैंने तो कभी नहीं कहा कि गलत हुआ।
रिचा दुबे ने कहा कि मेरे खेतों में जो अनाज पैदा हुआ है, उसको खरीदने वाला तक कोई नहीं है। कहते हैं कि विकास दुबे के खेत का अनाज है, उसे खरीदा नहीं जाएगा। रुपये न होने के कारण मेरे दोनों बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गयी।
विकास दुबे की संपत्ति 5.5 हजार करोड़ रुपये थी, तो मुझे कुछ मिलना चाहिए था ताकि मेरे परिवार का जीवन यापन हो पाता। अब हम सब कहां जाएं। मेरे नाम जो जमीन है, उसके बारे में भी लोग कह रहे हैं कि विकास दुबे ने बंदूक की नोक पर रजिस्ट्रार दफ्तर में अपने नाम लिखवाई थी। विकास दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र तक नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *