200 मीटर दूर बगीचे में अधजली लाश मिली

घर के बाहर सो रही 12 साल की बच्ची, 200 मीटर दूर बगीचे में अधजली लाश मिली

कानपुर देहात। कुक्रत्य के बाद 12 साल की बच्ची को जिंदा फूंकने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। बच्ची की लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर अमरूद के बगीचे में आधी जली हुई मिली है। बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। मौके पर एडीजी भानु भास्कर और आईजी मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैं। मामले में गांव वालों से पूछताछ भी की जा रही है। घर के बाहर सो रही थी बच्ची मामला कानपुर देहात के मंगलपुर के जैतापुर गांव का है। गांव में रहने वाले एक किसान की 12 साल की बेटी बुधवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी । बगल में ही दूसरी चारपाई पर बच्ची की दादी भी सो रहीं थी। परिजनों का कहना है कि सुबह जब सभी उठे तो बच्ची नहीं दिखाई दी। आस-पास तलाशी शुरू हुई तो घर से 200 मीटर की दूरी पर अमरूद के बगीचे में बच्ची की अधजली लाश मिली। बच्ची के शरीर पर पकड़े भी नहीं थे। बगल में एक चारपाई भी मिली। बताया जाता है कि दरिंदे ने चारपाई पर रेप किया और खुद बचने के लिए बच्ची को वहीं जला दिया। जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
मामले की जानकारी मिलते ही ASP घनश्याम चौरसिया और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को गांव के खड़ंजा मार्ग पर एक खाट मिली जो थोड़ी सी जली हुई है। माना जा रहा है कि हत्यारों ने शिवानी को अगवा कर इसी खाट पर जलाया और शव को बाग में फेंक दिया। ASP ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काफी कुछ स्पष्ट होगा। किसी ज्वलनशील केमिकल या पेट्रोल को डालकर बच्ची को जलाया गया है । क्राइम सीन देखकर वारदात में किसी नजदीकी का हाथ लग रहा है। पहचान छिपाने के लिए बच्ची की हत्या की गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने बताया कि बच्ची का अधजला शव उसके घर से कुछ दूर बाग में मिला है। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने के साथ ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *