कानपुर। थाना नजीराबाद क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस प्रशासन ने किया खुलासा। नौकर ने मालकिन के घर से उड़ाई थी नगदी। थाना नजीराबाद अंतर्गत अशोक नगर क्षेत्र में रहने वाली शाहिना ने कुछ दिन पूर्व अपने फ्लैट में हुई चोरी की जानकारी पुलिस को दी थी। थाना नजीराबाद पुलिस की सूझबूझ के चलते आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त गण निक्की उर्फ गोलू निवासी रामबाग रेलवे लाइन तथा श्रीमती वंदना निवासी रामबाग रेलवे लाइन के रहने वाले हैं। अपराधियों के पास लगभग ₹30000 की नकदी तथा सोने व चांदी के आभूषण भी बरामद हुए l
2022-01-26
